5 खुशबूदार पौधे जो सभी घरों में होने चाहिए : Aromatic Plants
प्राकृतिक सुंदरता और ताजगी से भरपूर पौधे न केवल हमारे घरों की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि वातावरण को भी शुद्ध करते हैं। यह आर्टिकल 5 खुशबूदार पौधे जो सभी घरों में होने चाहिए : Aromatic Plants के बारे में है। खुशबूदार पौधे हमारे मन-मस्तिष्क को सुकून प्रदान करते हैं और तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इनके द्वारा फैलने वाली भीनी-भीनी खुशबू घर को एक सुकूनदायक स्थान में बदल देती है और सबका मन मोह लेती है।

5 खुशबूदार पौधे जो सभी घरों में होने चाहिए : Aromatic Plants
Table of Contents
1. चमेली (Jasmine)
चमेली का फूल अपनी मीठी और मनमोहक खुशबू के लिए जाना जाता है। इसकी महक इतनी प्रभावशाली होती है कि यह वातावरण को खुसबूदार और रोमांटिक बना देती है।
लाभ:
तनाव और चिंता को कम करता है।
नींद को बेहतर बनाता है।
प्राकृतिक परफ्यूम के रूप में कार्य करता है।
देखभाल:
अच्छी धूप और नियमित पानी की जरूरत होती है।
बालकनी या आंगन में इसे लगाना सबसे अच्छा होता है।
2. गंधराज (Gardenia / Gandhraj)
गंधराज का नाम ही उसकी विशेषता बता देता है – यह एक बहुत ही खूबसूरत और अत्यंत सुगंधित फूल होता है। इसकी सफेद कलियां पूरे बगीचे को महका देंगी और यह देखने में भी आखों को बहुत सुकून देती है।
लाभ:
घर की शोभा बढ़ाता है।
तनाव कम करता है और मूड को अच्छा बनाता है।
इसकी खुशबू एयर फ्रेशनर का काम करती है।
देखभाल:
यह पौधा छांव और सूरज दोनों में पनपता है।
मिट्टी में नमी बनी रहनी चाहिए।
3. मोगरा ( Mogra / Arabian Jasmine )
मोगरा के फूल और उसकी तेज़ सुगंध इसे सबसे लोकप्रिय खुशबूदार पौधों में से एक बनाती है। यह भारतीय शादी और धार्मिक अनुष्ठानों में भी खूब इस्तेमाल होता है। इसके सफ़ेद रंग के फूल लोगो को बहुत ज्यादा पसंद आते है।
लाभ:
घर की सुंदरता में वृद्धि करता है।
इसकी खुशबू मानसिक शांति देती है।
प्राकृतिक एयर फ्रेशनर का काम करता है।
इससे बालों में लगाने वाले गजरे बनते है।
देखभाल:
अच्छी धूप में इसे रखें।
मिट्टी में हल्की नमी बनाये रखें
हर महीने नीम आयल का स्प्रे करें।
4. चंपा
चंपा फूल एक सुंदर, सुगंधित फूल होता है जो अक्सर बगीचों और धार्मिक स्थलों पर लगाया जाता है। इसके पौधे गमले और जमीन दोनों जगह अच्छे से खिलते हैं। इसे आप बड़े गमले में लगाएं तो इसपर ज्यादा फूल आयंगे।
लाभ:
चंपा का पौधा बगीचे को आकर्षक बनाता है। इसके फूल बहुत सुंदर और सुगंधित होते हैं।
चंपा के फूल मंदिरों में पूजा के लिए उपयोग किए जाते हैं, विशेषकर शिव और विष्णु पूजन में।
चंपा के फूलों से परफ्यूम और अरोमा थेरेपी के लिए तेल तैयार किया जाता है।
देखभाल:
चंपा का पौधा भरपूर धूप पसंद करता है। इसे ऐसे स्थान पर रखें जहाँ 6–8 घंटे की धूप मिल सके।
अच्छी जलनिकासी वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। रेतीली या दोमट मिट्टी सही रहती है।
सर्दियों के अंत में सूखी या खराब शाखाओं को काट दें ताकि नई कोपलें जल्दी आ सकें।
5. मधुमालती
मधुमालती एक पौधा (या फूल) है जो आमतौर पर सजावटी उद्देश्यों के लिए उगाया जाता है। इसे अंग्रेज़ी में Honeysuckle कहा जाता है। यह न केवल अपनी सुंदरता बल्कि सुगंध के लिए भी जाना जाता है। इसका पौधा एक बेल की तरह बढ़ता है जो की देखने में बहुत सुन्दर लगता है।
लाभ:
इसके फूलों से एक मीठी सुगंध आती है जो वातावरण को ताजगी प्रदान करती है।
यह एक बेल के रूप में उगती है, जिससे दीवारों, गज़ीबो, या गेट को सजाया जा सकता है।
यह मधुमक्खियों, तितलियों और पक्षियों को आकर्षित करती है, जिससे बगीचा जीवंत बनता है।
देखभाल:
अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाएँ।
जैविक खाद (organic compost) मिलाना फायदेमंद होगा।
इसको अच्छी धूप चाहिए, इसे ऐसे जगह पर रखें जहां 5 – 6 घंटे की धूप आती हो।
निष्कर्ष
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में घर में कुछ ऐसे पौधों का होना जो न केवल वातावरण को सुंदर और शुद्ध बनाएं, बल्कि आपकी मानसिक शांति को भी बनाए रखें, बहुत जरूरी है। उपरोक्त 5 खुशबूदार पौधे – चमेली, गंधराज, मोगरा, चंपा और मधुमालती का पौधा – हर घर को न केवल सुंदरता और सौंदर्य प्रदान करते हैं, बल्कि वहां रहने वालों के स्वास्थ्य और मनोदशा को भी बेहतर बनाते हैं।
तो अगली बार जब आप अपने घर के लिए पौधे खरीदने जाएं, तो इन 5 खुशबूदार पौधों को अपनी सूची में अवश्य शामिल करें। ये न केवल आपके घर की शोभा बढ़ाएंगे, बल्कि जीवन को अधिक सुकूनदायक और ताजगी भरा भी बनाएंगे।
- टॉप 10 बागवानी उपकरण ( Gardening Tools ) : जो हर गार्डनर के पास होने चाहिए
- 10 फल के पौधें जिसे आसानी से छतपर लगा सकते हैं : Fruit Plant For Terrace
- गर्मियों में पौधों में कौन सी खाद डालें : 7 Best Fertilizer For summer
- 5 खुशबूदार पौधे जो सभी घरों में होने चाहिए : Aromatic Plants
- मरते हुए पौधें वापस से जिन्दा हो जायेंगे : 6 Simple Hacks
Click Below To Watch Video :