BaagBagicha.net

10 फल के पौधें जिसे आसानी से छतपर लगा सकते हैं : Fruit Plant For Terrace

छत पर गमलों में फलदार पौधे लगाने का रुझान बढ़ता जा रहा है। इस लेख में ऐसे 10 फल के पौधें जिसे आसानी से छतपर लगा सकते हैं , के बारे में बताया गया है। आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में लोग कई तरह की बिमारियों की चपेट में आ रहें हैं , इस कारण हर कोई प्रकृति के करीब रहना चाह रहें हैं। शहरों की सीमित जगहों में बगीचे बनाना मुश्किल होता जा रहा है, लेकिन छतें (Terraces) अब बागवानी के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन गई हैं। छतों पर गमलों में सब्जियाँ तो लोग पहले से ही उगा रहे हैं, लेकिन अब लोग फलदार पौधे भी गमलों में उगाने लगे हैं। यह न सिर्फ आपके भोजन को पोषण से भरपूर बनाता है, बल्कि आपके घर को हरियाली से भी सजा देता है।

10 फल के पौधें जिसे आसानी से छतपर लगा सकते हैं
छत पर गमलों में फल उगाने के फायदे
  • स्वस्थ और जैविक फल: आप रासायनिक खाद और कीटनाशकों से मुक्त फल उगा सकते हैं।
  • खाली स्थान का सदुपयोग: छत का उपयोग सिर्फ टंकी और स्टोरेज के लिए न होकर, एक हरित स्थान में बदला जा सकता है।
  • ठंडक और पर्यावरण लाभ: छत पर हरियाली से घर की गर्मी कम होती है और पर्यावरण को भी फायदा होता है।
  • शौक और मानसिक शांति: बागवानी मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होती है।
गमले में फल उगाने के लिए आवश्यक चीजें
  • गमले का चयन: फलदार पौधों के लिए कम से कम 15-20 इंच गहरे और चौड़े गमले उपयुक्त होते हैं। इसके लिए आप मिट्टी, सिरेमिक, सीमेंट, प्लास्टिक या ग्रो बैग का उपयोग कर सकते हैं।
  • अच्छी मिट्टी: 50% बगीचे की मिट्टी, 20% गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट और 20% रेत और 10% कोकोपीट का मिश्रण सबसे उपयुक्त होता है।
  • सिंचाई और जल निकासी: पौधों को नियमित पानी देना जरूरी है, लेकिन अधिक पानी देने से बचें। गमले के नीचे जल निकासी के लिए छेद अवश्य होना चाहिए। यदि आप प्लास्टिक के गमले ले रहें हैं तो उसमे तीन चार छेद वाले ही गमले लें।
10 फल के पौधें जिसे आसानी से छतपर लगा सकते हैं
1. अमरूद (Guava)
  • अमरूद का पौधा गमले में आसानी से बढ़ता है और नियमित देखभाल से अच्छे फल देता है।
  • dwarf variety (बौना किस्म) जैसे ‘लखनऊ 49’ या ‘पिंक अमरूद’ गमलों के लिए उपयुक्त हैं।
  • यह साल में 2 बार फल देते हैं : एक बार सर्दियों में और दूसरी बार वर्षा के बाद।
  • इसके ग्राफ्टेड पौधों पर दो साल में ही फल आना शुरू हो जाता है।
2. नींबू (Lemon)
  • नींबू का पौधा बहुत ही कम देखभाल में फल देने लगता है।
  • Dwarf variety जैसे ‘कागजी नींबू’ गमलों के लिए आदर्श हैं।
  • आज कल बिना बीज वाले निम्बू आ गए है। आप उन्हें भी लगा सकते हैं।
  • पर्याप्त धूप और नियमित पानी देना आवश्यक है।
3. अनार (Pomegranate)
  • अनार का पौधा भी गमले में बढ़िया फल देता है।
  • गमले में dwarf variety जैसे ‘भगवा’ लगाना चाहिए।
  • महीने में एक बार खाद देना जरूरी है।
  • बीच – बीच में पौधें की छटाई करना जरुरी है।
  • इसे आप 16 इंच के गमले में लगा सकते हैं।
4. पपीता (Papaya)
  • पपीता को छोटे पौध या इसे सीधे बीज से भी उगाया जा सकता है।
  • Dwarf hybrid variety जैसे ‘रेड लेडी’ गमले में अच्छा फल देती है।
  • इसे बहुत अधिक धूप और कम पानी की आवश्यकता होती है।
  • इसे आप 18 इंच के ग्रो बैग में लगा सकते हैं।
5. स्ट्रॉबेरी (Strawberry)
  • स्ट्रॉबेरी छोटे गमलों में भी लगाई जा सकती है।
  • इसे आप कम से कम 12 इंच गहरे पॉट में लगा सकते हैं।
  • इसे कम धूप और हल्की मिट्टी पसंद होती है।
  • सर्दियों के मौसम में उगाना उत्तम होता है।
  • यह नवंबर से लेकर मार्च तक फल देता है।
6. बेर / थाई एप्पल बेरी (Apple Ber)
  • यह एक नया और लोकप्रिय फल है जिसे गमले में उगाया जा सकता है।
  • आप मिस इंडिया ( Miss India Apple Ber ) की वैरायटी अपने छतपर लगा सकते हैं।
  • इसका पौधा 5-6 फीट ऊंचाई तक ही बढ़ता है और अच्छी फसल देता है।
7. अंजीर (Fig)
  • अंजीर का पौधा अधिक देखभाल नहीं मांगता।
  • Dwarf किस्में जैसे ‘ब्राउन टर्की’ और ‘ब्लैक मिशन’ गमलों के लिए उपयुक्त हैं।
  • अंजीर का फल बहुत विटामिन और मिनरल से भरा हुआ होता है।
8. सहतूत ( Mulberry )
  • “सहतूत” (या शहतूत, जिसे अंग्रेज़ी में Mulberry कहा जाता है) का पौधा गमले में लगाया जा सकता है।
  • इसके दो वैरायटी होते है, short Mulberry और long Mulberry।
  • गमला बड़ा और गहरा होना चाहिए – कम से कम 18-24 इंच गहरा और चौड़ा।
  • सहतूत को पूरा दिन की धूप (6-8 घंटे) चाहिए।
  • हर 30-40 दिन में गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट डालें।
  • पौधे को घना बनाने और ज्यादा फल पाने के लिए हर साल सर्दियों में हल्की छंटाई करें।
  • फल आने के समय पोटाश युक्त जैविक खाद देना फायदेमंद होगा।
9. चीकू ( Sapota )
  • चीकू का पौधा गमले में लगाया जा सकता है
  • गमला कम से कम 18-24 इंच गहरा और चौड़ा होना चाहिए।
  • नीचे छेद होना चाहिए ताकि पानी निकले।।
  • गमले के लिए dwarf varieties जैसे ‘Kalipatti’, ‘PKM-1’ या ग्राफ्टेड पौधे उपयुक्त रहते हैं।
  • ग्राफ्टेड पौधा होने पर 2-3 साल में फल आ सकते हैं। बीज से लगाए गए पौधे में 6-8 साल लग सकते हैं।
10. जामुन (Jamun)
  • अब dwarf variety के कारण जामुन जैसे फल के पौधें भी गमलों में उगाया जा सकता है।
  • इसकी पत्तियाँ वायुमंडलीय प्रदूषण को कम करती हैं।
  • इसे आप कम से कम 24 इंच के ग्रो बैग में लगाएं।
कुछ अन्य फलदार पौधे जो गमलों में उगाए जा सकते हैं:
फल का नामविशेषतागमला
करौंदा कांटेदार, लेकिन फलदार मध्यम आकार का
अंगूर बेल वाला पौधा बेल को छत के ऊपर फैला सकते है गहरा और चौड़ा गमला
ड्रैगन फ्रूट कम पानी में भी उगता हैबड़ा और मजबूत गमला
केला (Dwarf Banana) dwarf किस्में ही चुनेंबड़ा ग्रो बैग या ड्रम
ब्लूबेरी एसिडिक मिट्टी पसंद है 18 इंच का गमला
आम पुरे भारत में लगभग लग जाता है24 इंच का गमला
देखभाल के महत्वपूर्ण टिप्स
  • धूप: अधिकतर फलदार पौधों को 5-6 घंटे की सीधी धूप चाहिए।
  • खाद और पोषण: महीने में एक बार वर्मीकम्पोस्ट, नीम खली और गोबर खाद डालें।
  • छंटाई: समय-समय पर सूखी या रोगग्रस्त शाखाओं की छंटाई करें।
  • कीट प्रबंधन: नीम का तेल या जैविक कीटनाशकों का प्रयोग करें।
  • पोलिनेशन (परागण): गमले के पौधों में मधुमक्खियाँ न हों तो ब्रश से कृत्रिम परागण करें।
मौसमी सुझाव
  • गर्मी में नियमित सिंचाई और छायादार नेट ( Green Net ) लगाना फायदेमंद होता है।
  • सर्दियों में पौधों को धूप मिलती रहे इसका ध्यान रखें।
  • मानसून में जल निकासी की विशेष व्यवस्था करें ताकि पौधे सड़ें नहीं।

निष्कर्ष

छत पर गमलों में फल के पौधें उगाना न केवल संभव है, बल्कि बेहद लाभदायक भी है। थोड़ी सी योजना और नियमित देखभाल से आप अपने ही घर में जैविक फल के पौधें और ताजे फल प्राप्त कर सकते हैं। शहरी जीवन की भागदौड़ में यह एक शांत और आनंददायक अनुभव भी देता है। अगर आप अभी फल के पौधें उगाना शुरुआत कर रहे हैं, तो नींबू, अमरूद और अनार जैसे पौधों से शुरू करें, फिर धीरे-धीरे अन्य पौधों को भी शामिल करें।

इसे भी पढ़ें
गर्मियों में पौधों में कौन सी खाद डालें : 7 Best Fertilizer For summer
क्या गर्मियों में जेड प्लांट की कटाई लगा सकते हैं

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

क्या गमलों में फल के पौधें लगाएं जा सकते हैं

हाँ

गमलों में कौन कौन से फल वाले पौधे लगा सकते हैं ?

पौधें जैसे नींबू, अमरूद, अनार, बेर ,आम, जामुन आदि लगा सकते हैं।

Leave a Comment

सदाबहार की देखभाल कैसे करें गुलाब की देखभाल कैसे करें इक्सोरा के पौधों में ज्यादा फूल कैसे पाएं पुरानी मिट्टी में पौधा कैसे लगाएं कागज़ी निम्बू का पौधा कैसे लगाएं 10 सब्जियां जिन्हें छतपर आसानी से लगा सकते हैं Songs of India Care Tips शुभ पौधें जो सभी घर में होने चाहिए एडेनियम में यह काम जरूर करें मनी प्लांट घर में लगाने के 5 फायदें