गर्मियों का मौसम पौधों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। तेज धूप, उच्च तापमान और जल की कमी पौधों की वृद्धि में रोक सकती है। इस आर्टिकल में हमलोग यह जानेंगे कि गर्मियों में पौधों में कौन सी खाद डालें: 7 Best Fertilizer For summer, जिससे तपती गर्मियों में भी पौधों को सभी तरह के नुट्रिशन मिलता रहें और पौधा कभी सूखे नहीं। गर्मी के मौसम में सही खाद का चयन और उसका सही समय पर उपयोग पौधों की सेहत और विकास के लिए बहुत जरुरी होता है। गर्मियों में पौधों को न केवल पोषण की ज़रूरत होती है, बल्कि उन्हें गर्मी के तनाव से भी बचाना पड़ता है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि गर्मियों में पौधों में कौन सी खाद डालें: 7 Best Fertilizer For summer, कैसे और कब उन्हें देना सबसे अच्छा होता है, और इससे जुड़े कुछ जरूरी सुझाव। गर्मियों में पौधों में कौन सी खाद डालें के बारे में सही जानकारी आवश्यक है।

Table of Contents
गर्मियों में पौधों की ज़रूरतें क्यों बदलती हैं ?
- गर्मियों के मौसम में तापमान अधिक होता है और हवा में नमी कम हो जाती है
- पौधों का पानी तेजी से सूखता है
- जड़ें कमजोर हो सकती हैं
- पत्तियां झुलस सकती हैं
- फूल और फल गिर सकते हैं
- पोषक तत्वों की कमी तेजी से हो सकती है
इन समस्याओं से निपटने के लिए खाद का सही उपयोग अत्यंत जरूरी होता है। खाद पौधों को आवश्यक पोषक तत्व देती है, जिससे वे गर्मी में भी हरे-भरे और स्वस्थ बने रहते हैं।
नोट : गर्मियों में हमेशा जैविक खाद ही इस्तेमाल करना चाहिए क्योकिं केमिकल खाद बहुत गर्म होता है जिससे पौधें गर्मी से झुलस सकते हैं। जैविक खादें पौधों के लिए सबसे सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प होती हैं। ये धीरे-धीरे पोषक तत्व छोड़ती हैं और मिट्टी की संरचना को सुधारती हैं।
गर्मियों में पौधों में कौन सी खाद डालें, यह जानने से आप अपने पौधों को अधिक स्वस्थ और हरे-भरे बना सकते हैं। सही खाद का उपयोग करके, पौधों में न केवल वृद्धि होती है, बल्कि वे गर्मियों के कठिन समय में भी सुरक्षित रहते हैं।
गर्मियों में पौधों में कौन सी खाद डालें : 7 Best Fertilizer For summer
इसके अलावा, गर्मियों में पौधों में कौन सी खाद डालें, यह जानना आपको अपने बागवानी कौशल को बढ़ाने में मदद करेगा।
1. गोबर की खाद (Cow Dung Manure) :
यह एक पारंपरिक खाद है जो मिट्टी में नमी बनाए रखने और सूक्ष्मजीवों की वृद्धि के लिए उपयोगी है। गर्मियों में यह खाद पौधों को ठंडक भी देती है। हमेशा अच्छी तरह से सड़े हुए गोबर की खाद का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि ताज़े गोबर में मीथेन की मात्रा होती है जो की पौधों को नुकशान पंहुचा सकता है।
वास्तव में, गर्मियों में पौधों में कौन सी खाद डालें, यह आपके पौधों की सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
2. वर्मी कम्पोस्ट (Vermicompost) :
यह केंचुओं से तैयार की गई खाद होती है जो नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटैशियम का अच्छा स्रोत है। गर्मियों में इसका नियमित उपयोग पौधों को मजबूती प्रदान करता है। इस खाद में छोटे – छोटे केचुए और उनके अंडे महजूद होते है जो की मिट्टी में मिलकर मिट्टी को भुरभुरा बनाते है।
3. पत्तियों की खाद (Leaf Compost) :
सूखी पत्तियों को सड़ाकर बनाई गई खाद मिट्टी की नमी बनाए रखने में सहायक होती है। गार्डन से इक्कठा किये पत्तों को एक बकेट या गमले में डाल दिया करें। यह दो महीने में सड़कर एक अच्छी आर्गेनिक खाद बन जाएगी जिसे आप अपने किसी भी पौधें में डाल सकते हैं।
4. नीम खली (Neem Cake) :
यह खाद पौधों को पोषण देने के साथ-साथ कीटों से भी बचाती है। इसके इस्तेमाल से पौधों के जड़ों में कीड़े नहीं लगते है और पौधा हमेशा स्वस्थ रहता है।
तरल खाद (Liquid Fertilizers)
गर्मियों में तरल खाद पौधों को तुरंत पोषण देने के लिए सबसे प्रभावशाली होती हैं।
5. गोमूत्र घोल (Cow Urine Solution) :
इसमें नाइट्रोजन अधिक मात्रा में होता है और यह रोगनाशक भी है। इसे 1:10 अनुपात में पानी में मिलाकर छिड़का जा सकता है। यह हर जगह बहुत आसानी से मिल जाता है।
6. जैविक चाय खाद (Compost Tea) :
वर्मी कम्पोस्ट या गोबर खाद को पानी में भिगोकर बनाई गई खाद है। यह पौधों की पत्तियों और जड़ों दोनों के लिए लाभकारी है। इसके इस्तेमाल से मिट्टी जैविक पदार्थ की सख्यां बढ़ती है और मिट्टी उपजाऊ बनती है।
7. सागरिका या सीवीड लिक्विड (Seaweed Extract) :
यह एक अत्यधिक प्रभावी जैविक खाद है जो गर्मी में पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देती है। इसमें हार्मोन और सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं। इसका प्रयोग आप महीने में एक बार कर सकते हैं। 5 ml सीवीड को दस लीटर पानी में मिलाकर इसे अपने सभी पौधों में डाल सकते हैं।
खाद डालने के सही तरीके
- समय का ध्यान रखें : सुबह जल्दी या सूर्यास्त के बाद ही खाद डालें। तेज धूप में खाद देने से पौधों को नुकसान हो सकता है।
- मिट्टी की नमी : खाद डालने के बाद मिट्टी में अच्छी तरह से पानी देना चाहिए । इससे खाद अच्छे से घुलती है और पौधे आसानी से पोषक तत्व ले पाते हैं।
- मात्रा का संतुलन : ज्यादा खाद डालना भी नुकसानदायक हो सकता है। हमेशा गमले का आकार और पौधे की वैरायटी देखकर hi खाद देना चाहिए।
- छिड़काव बनाम मिट्टी में मिलाना : तरल खादों को छिड़काव के रूप में और ठोस खादों को मिट्टी में मिलाकर देना अधिक फायदेमंद होता है।
किस प्रकार के पौधों के लिए कौन सी खाद ?
पौधे का प्रकार | उपयुक्त खादें |
फूलों वाले पौधे | वर्मी कम्पोस्ट, नीम खली, सागरिका |
सब्जियों वाले पौधे | गोबर खाद, जैविक चाय खाद |
गमलों के पौधे | पत्तियों की खाद, वर्मी कम्पोस्ट, तरल जैविक खादें |
फलदार पौधे | नीम खली, फॉस्फोरस युक्त खाद, गोमूत्र घोल |
सजावटी पौधे (Ornamental) | सागरिका, जैविक चाय खाद |
निष्कर्ष :
गर्मियों में पौधों को सही खाद और देखभाल की अधिक आवश्यकता होती है। थोड़ी सी सही जानकारी जैसे गर्मियों में पौधों में कौन सी खाद डालें : 7 Best Fertilizer For summer के बारे में जानकर अपने पौधों को अच्छे से रख सकते हैं। जैविक खादें जैसे वर्मी कम्पोस्ट, गोबर खाद, और नीम खली पौधों को प्राकृतिक पोषण देने के साथ-साथ गर्मी से भी राहत देती हैं। तरल खादें तुरंत प्रभाव देती हैं और गर्मियों में विशेष रूप से उपयोगी होती हैं। खादों का सही समय, मात्रा और विधि से उपयोग करने पर पौधे स्वस्थ, हरे-भरे और फूलों-फलों से भरपूर बने रहते हैं।
गर्मियों में पौधों में कौन सी खाद डालें, इसका ज्ञान आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि यह आपके पौधों को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें
क्या गर्मियों में जेड प्लांट की कटाई लगा सकते हैं
वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें
- टॉप 10 बागवानी उपकरण ( Gardening Tools ) : जो हर गार्डनर के पास होने चाहिए
- 10 फल के पौधें जिसे आसानी से छतपर लगा सकते हैं : Fruit Plant For Terrace
- गर्मियों में पौधों में कौन सी खाद डालें : 7 Best Fertilizer For summer
- 5 खुशबूदार पौधे जो सभी घरों में होने चाहिए : Aromatic Plants
- मरते हुए पौधें वापस से जिन्दा हो जायेंगे : 6 Simple Hacks
क्या गर्मी में खाद डालनी चाहिए ?
हां , आप गर्मी में जैविक खाद डाल सकते हैं।
गर्मियों में पौधों में कौन सी खाद डालें : 7 Best Fertilizer For summer
जैविक खादें जैसे वर्मी कम्पोस्ट, गोबर खाद, और नीम खली , तरल खाद डाल सकते हैं।